बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात 3 अगस्त को करीब 10:30 बजे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से गोकशी का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी अमित प्रजापति व उनकी समस्त टीम तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची।
मौके से मिले अवशेष और आरोपी फरार
कार्यकर्ताओं और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान घटना स्थल से दो गायों के ताजा अवशेष, भारी मात्रा में मांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए। मौके से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी गुलफाम व उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। घटना स्थल से एक संदिग्ध वाहन भी बरामद हुआ है।
कार्यकर्ताओं में भारी रोष, पुलिस से नोकझोंक
इस घटना को लेकर स्थानीय हिंदू समाज और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
हिंदू रक्षा दल के नेता अमित प्रजापति ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि गोकशी जैसी गंभीर घटनाएं समाज की शांति को भंग करने की एक सोची-समझी साजिश हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस पूरे गोकशी नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई, तो संगठन एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know