जनपद बलरामपुर - पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत पत्नी व 02 नाबालिग बच्चों की हत्या व स्वयं की गोली मारकर आत्महत्या की लोमहर्षक घटना का किया गया सफल अनावरण, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।
घटना कुछ इस प्रकार है कि 31.07.2026 को वादी राजेश गिरी पुत्र नानबच्चा गिरी नि0 ग्राम झौहना गोसाईपुरवा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दिया कि वादी का भाई बजरंगी गिरी लोगो को पैसा उधार देकर मदद करता था, उसने करीब 29 लाख रुपये विपक्षी चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी पुत्र राम छबीले निवासी लालपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर को दिया था । परन्तु चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन द्वारा वह पैसा वादी के भाई बजरंगी के बार बार मागने पर भी वापस नहीं कर रहा था । इससे आहत होकर वादी के भाई बजरंगी ने अपनी पत्नी कोमल उम्र 25 वर्ष, बच्चे श्रद्धा उम्र 03 वर्ष एवं जयदीप उम्र लगभग 01 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया है तथा खुद भी आत्महत्या कर लिया प्रा0पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-314/2026 धारा 108 BNS पंजीकृत किया गया । निरीक्षण घटनास्थल के दौरान घटनास्थल से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 अदद फायरशुदा कारतूस 12 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद फायरशुदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद कैंची व मृतक के भाइयों से मृतक का मोबाइल प्राप्त हुआ । जिसमें मृतक द्वारा मृत्युकालिक बयान के रूप में अपना वीडियो बनाकर अपने परिवार की हत्या कर तथा स्वयं की गोली मारकर आत्महत्या करने की बात का उल्लेख किया गया । जिसमें अभि0 चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी पुत्र राम छबीले निवासी लालपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर से बार बार रूपया मांगने पर न देने के कारण चन्द्रभान गिरी को उत्तरदायी ठहराते हुए उक्त घटना कारित की गयी ।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत पत्नी व 02 नाबालिग बच्चों की हत्या व स्वयं की गोली मारकर आत्महत्या की लोमहर्षक घटना से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.08.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-314/2026 धारा 108 BNS से संबंधित अभियुक्त चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी पुत्र राम छबीले निवासी लालपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर को मुखबिर की सूचना पर कोडरी घाट के पास से गिरफ्तार किया गया, थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त चन्द्रभान गिरी उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि वह और मृतक बजरंगी गिरी आपस मे मित्र थे, दोनो मे पैसे की लेन देन होती रहती थी, बजरंगी गिरी ने मुझे 29 लाख रूपये दिये थे, परन्तु मेरे द्वारा पैसा व्यापार आदि में खर्च हो जाने के कारण बजरंगी गिरी को पैसा देने मे देरी हो रही थी, बजरंगी गिरी द्वारा मुझसे बराबर अपने पैसे वापस माँगे जा रहे थे लेकिन मेरे पास पैसा न होने के कारण समय से वापस न कर पा रहा था, जिससे बजरंगी गिरी आहत होकर आत्महत्या कर लिए है ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know