उतरौला बलरामपुर -सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते उतरौला के कई स्थानों पर जलभराव से लोगों काजनजीवन प्रभावित हो रहा है। जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, गौशिया अरबी कॉलेज के बगल और मोहल्ला मोहल्ला रफी नगर गांधी नगर में स्थित मिशन रोड के सड़कों पर पानी का जमावड़ा हो गया है,स्थानीय लोगों के अनुसार नाली चोक के हो जाने से कई दिनों  तक पानी भरा रहता है। इसी वजह से घरों का गन्दा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, और हर समय कीचड़ जमा रहता है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोगों काआना जाना होता है। ब्लॉक, प्रेम सेवा अस्पताल, स्कूल और मन्दिर जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। नाली का गन्दा पानी बहने से आवा गमन में भारी दिक्कत हो रही है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफ़ी परेशा नी उठानी पड़ रही है।
मोहल्ला वासी सुरेन्द्र मौर्य, अमरेश पांडे, राहुल जायसवाल, निजाम, पवन गुप्ता, अरमान, मोहम्मद अरशद और राहुल गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से नाली का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे इतनी दुर्गन्ध आती है कि घरों में रहनादुश्वार हो गया है,पूर्व सभा सद प्रत्याशी रक्षा राम यादव ने बताया कि नाली की सफाई के लिए नगर पालिका में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मोहल्ले के वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए ताकि जल जमाव से निजात मिल सके।
इस सम्बन्ध में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार ने कहा कि टीम भेज कर नाली की सफाई का काम कराया जा रहा है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने