बलरामपुर- जिले के सभी फुटकर खाद विक्रेताओं ने समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती के नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह को खाद की कालाबाजारी रोकने एवं उचित रेट में यूरिया उपलब्ध कराने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि इस समय धान की फसल व गन्ने के फसल में किसानों द्वारा खाद डालना अति आवश्यक है  इस बात को ध्यान में रखते हुए किसानों को यूरिया उपलब्ध कराना अति आवश्यक है हम सभी रिटेलर बंधु/फुटकर खाद विक्रेता  होने के कारण जिले के सम्मानित खाद होलसेलर से खाद खरीदते हैं होलसेलर द्वारा हम सभी रिटेलर बंधु को समर्थन मूल्य से अधिक रेट से खाद बेचा जाता है जैसे यूरिया 250 रुपए प्रति बोरी की जगह 330 रुपए प्रति बोरी और साथ में 2 किलो जिंक 200 रुपए या 2 किलो फ्रटेरा कीमत 100 ×2 = 200 रुपए, या एक बोरी सिंगल सुपर फास्फेट पाउडर 550 रुपए बोरी, दाना 600 रुपए बोरी खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है और किसान 267 रुपए बोरी यूरिया मांगता है डीएपी की कीमत 1320 रुपए की जगह 1600 बोरी लिया जाता है।  अन्य सभी खाद भी इसी तरह महंगी रेट पर दिया जाता है किंतु होल सेलर द्वारा बिल बनाते समय यूरिया का रेट 250 रुपए प्रति बोरी व डीएपी 1320 रुपए प्रति बोरी ही लगाया जाता है खाद दुकान पर पहुंचाने का किराया तथा उतरवायी भी रिटेलर बंधु को अलग से देना पड़ता है बिना टैगिंग के यूरिया खाद देने से इनकार कर देते हैं इस तरह सभी फुटकर खाद विक्रेता बड़ी मुसीबत में हैं जब हम सभी रिटेलर बंधु इस बात का विरोध करते हैं तो होलसेलर द्वारा खाद देने से इंकार कर दिया जाता है गोपनीयता से जांच करवाकर अवैध वसूली बन्द कराया जाए महोदय रिटेलर बंधु अधिक मूल्य पर खाद खरीदने को मजबूर है एवं जिले के अधिकारियों द्वारा हम सभी दुकानदारों पर दबाव बनाया जाता है कि यूरिया व अन्य खाद सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही बेचा जाए, इस कारण न ही  दुकानदार खाद होलसेलर व्यापारी से खाद खरीद पा रहा है और ना ही दुकानदार इस समय किसान को यूरिया व अन्य खाद उपलब्ध करा पा रहा है , किसानों को खाद संकट से बचाने के लिए उक्त प्रकरण का जांच कराते हुए सभी रिटेलर बंधु को निर्धारित मूल्य पर दुकान पर समस्त खाद उपलब्ध कराया जाना अति आवश्यक है जिससे सभी रिटेलर बंधु समर्थन मूल्य पर सम्मानित किसानों को खाद उपलब्ध करा सके। इस मौके पर राजेश कुमार तिवारी, आलोक माथुर, विजय कुमार, राम जियावन यादव, अशोक सिंह, संजय गुप्ता, राजेश मिश्र, कृष्ण मोहन शुक्ल, विवेक श्रीवास्तव,आशीष त्रिपाठी, विजय गुप्ता,पंकज कुमार समेत सैकड़ों फुटकर खाद विक्रेता मौजूद रहे जिसमें सभी फुटकर खाद विक्रेताओं द्वारा F O R खाद यानि रैक या दुकान पर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने