बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चोरी के मुकदमें से का सफल अनावऱण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्दश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवनीत सिंह मय हमराह के ग्राम बहादुरापुर, गोंडा–बलरामपुर मुख्य मार्ग में मौजूद होकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान शक होने पर दो मो0सा0 पर सवार 04 व्यक्तियों को रोककर उनसे गाड़ी के कागजात मांगने पर नही दिखा सके। गहनता से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों मोटर साइकिल चोरी की है जिसमें से एक मो0सा0 दिनांक 27.07.2026 को संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर से चोरी की है जिसके संबंध में थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0-308/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण  1. वाहिद खान, 2. कुर्बान अली, 3. शिवकुमार उर्फ विरेन्द्र मौर्य एवं 4. कौशल किशोर को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को माo न्यायालय भेजा गया जा रहा है ।
 गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वे आपस में मिलकर चोरी करते हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बरामद एक मोटरसाइकिल उन्होंने संयुक्त रूप से संयुक्त जिला अस्पताल, बलरामपुर एवं दूसरी मोoसाo जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर के आसपास से चोरी की थीं। चोरी के बाद वे बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर प्लेट बदलकर वाहनों का उपयोग करते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने