बलरामपुर- क्षेत्र की बिजली समस्याओं को दूर कराने एवं स्थाई समाधान हेतु 7 जून 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा जनपद बलरामपुर को चालू करवाने हेतु विशाल धरना प्रदर्शन एवं विशाल आम जन सभा करने के साथ ही सभी पदस्थ क्षेत्रीय नेताओं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने हेतु सरकार से परमीशन मांगा है उपजिलाधिकारी बलरामपुर को ऑफ लाइन और उत्तर प्रदेश पुलिस से ऑनलाइन प्रोटेस्ट का परमीशन मांगा है अगर सरकार से परमीशन मिलेगा तो 7 जून 2026 को 10 बजे से 2 बजे तक ठाकुरजोत पावर हाउस पर ये कार्यक्रम किया जाएगा और आप सभी को बुलाया जाएगा दुख की बात यह है कि दो परमीशन निरस्त हो गया जिससे *उक्त कार्यक्रम को निरस्त किया जाता है। और 11 जून 2026 दिन गुरुवार समय करीब डेढ़ बजे श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन श्रीमान जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को सौंपा जाएगा साथ सभी पदस्थ नेताओं जैसे वर्तमान विधायक जी एवं सांसद जी को पत्र के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा जिसमें आप सब भारी से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने