बलरामपुर //जिला बार संघ बलरामपुर में अध्यक्ष  पद पर मुर्तजा हुसैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी घनश्याम तिवारी को हराकर जीत हासिल किया  व महामंत्री पद पर संजय तिवारी में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गेंद्र पाठक को हराकर  जीत दर्ज किया 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महामंत्री पद पर दुर्गेन्द्र को 100 वोट मिले, जबकि संजय ने 320 मत हासिल कर मजबूत स्थिति बनाई। देवेश को 77 वोट, शशांक को 37, सुनीता को 20 तथा विमला को 47 मत मिले।
अध्यक्ष पद के लिए मुर्तजा को भी 360 वोट प्राप्त हुए, जिससे वे प्रमुख दावेदारों में शामिल रहे। घनश्याम शुक्ला को 175 वोट मिले, वहीं हरीकान्त को 63 मत प्राप्त हुए।
चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और कई पदों पर सर्वसम्मति से नाम तय किए गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंदर प्रताप सिंह यादव का चयन निर्विरोध हुआ है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय (एडवोकेट) और संतोष कुमार पाण्डेय (एडवोकेट) का निर्विरोध चयन किया गया।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव) श्रेणी में शिव प्रताप शुक्ल (राजा) एडवोकेट और प्रशांत ओझा एडवोकेट को बिना किसी विरोध के चुना गया।

संयुक्त सचिव पद पर भी बृजेश कुमार सोनी एडवोकेट और रितेश तिवारी एडवोकेट का चयन निर्विरोध संपन्न हुआ।वहीं सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए जय प्रकाश शुक्ला, मुमताज रसूल, अमरेन्द्र मणि त्रिपाठी, सुधाकर मणि त्रिपाठी, मुन्ना लाल और भानू प्रताप सिंह निर्विरोध हुए हैं।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने