बलरामपुर, थाना महराजगंज तराई-आज दिनांक 02.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई। उoनिo नागेश्वर नाथ पटेल मय हमराह पुलिस बल (काo पवनेश कुमार, काo प्रिंस वर्मा, काo दीपक गुप्ता, काo नीरज कुमार) द्वारा प्राप्त सूचना की जाँच के दौरान पाया गया कि ग्राम बनकटवा खास में कूड़ा फेंकने को लेकर प्रथम पक्ष (सुशीला देवी) एवं द्वितीय पक्ष (ननके वर्मा) के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर मारपीट (आमदा फौजदारी) की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्ष उग्र होकर शांति भंग करने पर आमादा थे। पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170/126/135 BNSS के तहत 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा माननीय न्यायालय भेजा गया।



               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने