उतरौला बलरामपुर- एचआर ए इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
 10 और 12 में जनपद में विद्यालय स्तर पर टॉप करने वाले छात्र- छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र, मोमेंटो, का उपहार और नकद चेक देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मेधावियों के अभिभावकों को भी शॉल व मोमेंटो भेंटकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। *रेहान ने जिले के तीसरे स्थान पर* कक्षा 12 के छात्र मोहम्मद. रेहान ने 90. 8% अंक के साथ अपने जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्या लय का मान बढ़ाया। वहीं पर तबस्सुम बानो ने 87.2% अंक के साथ जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया।
*इण्टर के टॉपर्स:* 1. मोहम्मद रेहान 90.80 %, 2. तबस्सुम बानो- 87.20%, 3. विवेक कुमार चौधरी 86.20 %, 4. आवेश श्रीवास्त व- 85.20%, 5. तबस्सुम बानो- 84. 60%, 6. आयुषयादव- 84.20%, 7. फलक खान व सुरेन्द्र कुमार- 83.60%, 8. कामरान अहमद व निखिल सिंह 83.40%, 9. प्रियांशी- 83.20%, 10.अरबाज़ खान 82.60%। *हाई स्कूल के टॉपर्स:* 1. अरीका वसीम 91.33 %, 2. बुशरा खान 89. 53%, 3. शिखा सोनी- 87.50%, 4. तरन्नुम बानो- 87.16%, 5. नायला वसीम- 86.60 %, 6. मोहम्मद हमजा अंसारी व दीपक सोनी- 86.16%, 7. नितेश गुप्ता 86%, 8. मोहम्मद गौसुलवरा व आकाश वर्मा 85.33 %, 9. सना फातिमा- 85.16%, 10. दिव्या यादव 85%। इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के अधीक्षक डॉक्टर चन्द्र प्रकाश सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैडास बुजुर्ग के अधीक्षक डॉक्टर शोएब मलिक रहे। स्कूल के प्रबन्धक अंसार अहमद खान ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ, मेडल व मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। डॉक्टर चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों को देख कर अपना बचपन याद आ गया, जब उन्हें भी इसी तरह पुरस्कृत किया गया था।विद्या लय अध्यक्ष अब्दुर्रह मान सिद्दीकी, मलिक एज़ाज़, सीमाब ज़फर, पूर्व प्रमुख हबीबुल हसन उर्फ लकी खां, और डॉक्टर. इफ्तेखार अहमद ने भी मेधावियों को आशीर्वाद दिया। अन्त में कक्षा 9 से 12 तक के सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रबन्धक अंसार अहमद खान ने कहा कि कक्षा 10 के छात्रों के पास 12 वीं में और बेहतर करने का मौका है, जबकि 12 वीं के छात्रों को अब करियर चुनकर अपने सपनों को ही साकार करना है। प्रधानाचार्य वी के श्रीवास्तव ने कहा कि मंजिल पाने के लिए निरन्तर प्रयास जरूरी है,कहीं भी रुकना नहीं है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने