उतरौला बलरामपुर- तहसील मुख्यालय पर नेशनल सेल्फ केयर टीम की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीम से जुड़े हुए लोगों से मुलाकात के साथ ही-साथ स्वर्गीय रामावती के निधन पर उनके घर जाकर श्रद्धांजलि भी दी गई है साथ ही साथ टीम ने उन्हें आर्थिक सहायता देने को लेकर परिवार से मुलाकात भी की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएससीटी जिला अध्यक्षअखिलेश कुमार ने बताया कि यह संस्था पत्रकार , अधिवक्ता किसान के अलावा अन्य रोजगार से जुड़े लोगों को जन सहयोग के माध्यम से आर्थिक सहायता देती है, यह जन सहयोग टीम में किसी के आक स्मिक निधन पर 10 लाख तक सहयोग देने की व्यवस्था भी करती है, यह व्यवस्था सीधे टीम से जुड़े लोगों के द्वारा मृतक के परिजन के खाते में 50 रुपए के प्रति व्यक्ति के दर से सभी साथी भुगतान करते हैं। छोटे-छोटे अमाउंट से पीड़ित परिजन को बड़ा अमा उंट मिलता है जिला सहसंयोजक सन्तोष कुमार ने बताया कि एनएससीटी का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंदों की टीम बनाकर उनका सहयोग करना है ताकि विपरीत दिनों में वह हताश और निराश न हो सके। जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एनएससीटी का मुख्य पढ़े-लिखे जरूरत मंद की मदद करना है। जिले में पहली बार एनटीसीटी से जुडी़ उतरौला के निवासिनी स्वर्गीय रामांवती के पति को सुरेश नारायण को आर्थिक सहायता देने के लिए संस्था के द्वारा कदम बढ़ाया है। इस दौरान जिला सहसंयोजक निवास कल्पनाथ दिनेश कुमार, कल्पना दिनेश कुमार के अलावा संस्था के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know