उतरौला बलरामपुर-जिलाधिकारी बलरामपुर डॉक्टर विपिन कुमार जैन ने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय उतरौला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इसकार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्माण कार्य की समग्र स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया, कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। उन्होंने इस कार्य की प्रगति कोव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से मॉनिटर करने के लिए प्रगति का बार चार्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए,और इसे अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने इस गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी है।इस विद्यालय के निर्मा ण से क्षेत्र केविद्यार्थियों को आधुनिकसुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार भी आएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know