उतरौला बलरामपुर गरीबों मज़लूमो बेसहारा परिवारों व जरुरत मंदो के मसीहा समाज सेवी व राधे एन एम ओ के जिला अध्यक्ष श्याम वर्मा ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आए राकेश सचान से उनके आवास पर पहुंच कर स्नेहपूर्ण रूप से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राधे श्याम वर्मा के जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समाज सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। राधेश्याम वर्मा ने लम्बे समय से जरू रत मंदों की सेवा में समर्पित रहकर कार्य रहे हैं। मुम्बई में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के पास उन्होंने कई दिनों तक मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का एक सराहनीयकार्य कर रहे हैं,वर्तमान में उतरौला क्षेत्र में वे आर एस वी हॉस्पिटल के माध्यम से प्रत्येक रविवार को भीनिःशुल्क ओपीडी का आयोजन कर गरीब एवं असहाय लोगों को स्वास्थ्यसेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मुला कात के दौरान मंत्री सचान ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा भावी लोगों की आवश्य कता है,जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने वर्मा के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राधेश्याम वर्मा ने भी मंत्री के स्नेह एवं मार्ग दर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी समाजहित में कार्य करते रहेंगे। यह मुला कात न केवल एक औपचारिक संवाद रही, बल्कि समाजसेवा के प्रति समर्पण औरप्रेरणा का प्रतीक भी बनी हुई है। क्षेत्र में राधेश्याम वर्मा के कार्यों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और जरूरतमंदों को नई उम्मीद भी मिल रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know