उतरौला बलरामपुर - बुधवार को मदरसा जामिया अहले सुन्नत गुलशन- ए- तैय्यबा फातिमा में आयोजित परीक्षा फल समारोह में वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र वितरित किया गया। कुरआन पाक की तिलावत से इस कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद मदरसे की छात्रा ओं के द्वारा नबी ए करीम की शान में नाति या पाक पेश किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद नूरुद्दी न इस्माइली के द्वारा वार्षिक परीक्षा परि माण पत्र की औपचा रिक घोषणा करते हुए छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीयस्थान प्राप्त करने वाली छात्रा ओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेष रूप से संस्थान की सर्व श्रेष्ठ छात्राएं मन्ना बानो अंसारी एवं नाहिदा बानो को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर विशेष सम्मान, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया, उपस्थित जनसमूह के द्वारा तालियों की गड़ग ड़ाहट से सर्वश्रेष्ठ छात्रा ओं का उत्साह वर्धन किया।जामिआ के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद नूरुद्दीन इस्माइली ने अपने सम्बोधन में सभी छात्राओं को दीनी शिक्षा के साथ साथ उत्तम चरित्र,अनुशासन एवं ईमानदारी अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और निरंतरता सफलता की आधार शिला हैं।जामि आ के मुख्य संरक्षक मौलाना अकीबुर्रहमान कादरी ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी पूरी लगन एवं एकाग्रता के साथशिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ उन्होंने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिका ओं की सराहना करते हुए उनकी भूमिका को सफलता का प्रमुख कारण बताया। कारी शाह आलम के द्वारा छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य, शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य तथा संस्थान की निरन्तर प्रगति के लिए सामू हिक रूप से विशेष दुआओ के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।इस दौरान छात्राएं, शिक्षक, शिक्षि काएं एवं क्षेत्र के तमाम जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने