अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर के आसापार निवासी संतोष तिवारी  की घर के बाहर सोते समय धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। हत्या के कारण कभी अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृतक के छोटे पुत्र कृतज्ञ ने बताया कि पिताजी शनिवार को गांव से बारात कन्नुपुर गए थे और देर रात बारात से लौटने के बाद घर से 100 मीटर दूर पशु आश्रय के पास सोने चले गए बगल में मां कमला देवी भी सो रही थी उसी वक्त एक व्यक्ति धार-धार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के मदद से जलालपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने पिताजी को मृत घोषित कर दिया। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने