बलरामपुर के बेलगांव के अग्निपीड़ितों के जख्मों पर सपा के युवा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने लगाया मरहम: 20 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, बोले- हर हाल में साथ हूं
तुलसीपुर, बलरामपुर।विधानसभा क्षेत्र के बेला गांव में भीषण अग्निकांड से बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विधान परिषद सदस्य डॉ भानु त्रिपाठी आगे आए। उन्होंने शनिवार को गांव पहुंचकर 20 अग्निपीड़ित परिवारों को कपड़ा, राशन और जरूरी सामान वितरित किया।

डॉ भानु त्रिपाठी ने अग्निकांड से प्रभावित हर घर में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "यह दुख की घड़ी है, लेकिन आप अकेले नहीं हैं। जो भी संभव हो पाएगा, हर स्तर पर मैं आप लोगों के लिए खड़ा रहूंगा और आपके लिए हमेशा सहयोग करता रहूंगा।"
इस दौरान विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, चतुर्भुज यादव, अखिलेश सिंह, उमेश यादव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बेला गांव में आग लगने से 20 घर जलकर राख हो गए थे। ग्रामीणों का अनाज, कपड़े और घर का सारा सामान खाक हो गया था। ऐसे में डॉ त्रिपाठी की मदद से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने