उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत उतरौला ग्रामीण में मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में अप्रैल माह की शिक्षक की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में न्याय पंचायत के सभी शिक्षक और शिक्षा मित्र मौजूद रहे। किन किन बिंदुओं पर हुई चर्चा हुई बैठक में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के स्तर पर नामांकन बढ़ाने के प्रयास, 30 दिन की सामूहिक योजना निर्माण, स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन वृद्धि की रण नीति, शैक्षिक कैलेंडर 2026-27 से परिचय व क्रियान्वयन तथा समग्र प्रगति पत्र की समझ, महत्व एवं प्रभा वी क्रियान्वयन के अलावा अन्य बिन्दुओं पर विस्तार रुप से चर्चा की गई। शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रस्तुतीकरण भी किया। संकुल शिक्षक देश रत्न ने टी एल एम के माध्यम से शिक्षण अधिगम को सरल व प्रभावी बनाने के तरीके भी बताए गए।
अन्य स्कूलों में भी बैठक का कार्यक्रम हुआ इसी क्रम में न्याय पंचायत बिरदा बनिया भारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐलनपुर, ग्राम पनवापुर ग्राम रमवापुर के प्राथ मिक विद्यालय ग्राम कटरा, ग्राम बढ़या पकड़ी के प्राथमिक विद्यालय ग्राम चीती, ग्राम मनापार बहेरिया के प्राथमिक विद्यालय ग्राम राम नगरिया, ग्राम रेडवलिया के प्राथमिक विद्यालय रेडवलिया खास, ग्राम तिलखी बढ़या के प्राथमिक विद्यालय बाघा जोत मिलौली और इमलिया बनघुसरा के उच्च प्राथ मिक विद्यालय मझौवा कुरथुआ में भी अप्रैल माह की एक शिक्षक बैठक संकुल सम्पन्न हुई। बैठक में एआर पी राम लाल शर्मा, संकुल शिक्षक देश रत्न, कुल दीप कुमार, संजय कुमार, शबी फात्मा, शहनाज़ बेगम, कह कशा, वन्दना गुप्ता, रजिया बेगम, जाकिरा शबनम, नसरीन बानो, मोहम्मद अयूब, मिथ लेश मिश्रा, विनीता गुप्ता के अलावा तमाम शिक्षक और शिक्षकाए मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know