उतरौला बलरामपुर -तहसील क्षेत्र में बढ़ती रसोई गैस की समस्या ओं को लेकर पत्रकारों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए भी विशेष गैस आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन के साथ साथ पत्रकारों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें समय की बर्बादी और अनिश्चित आपूर्ति व्यवस्था के कारण पत्र कारों को अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वाहन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
पत्रकारों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि जिस प्रकार अधिवक्ता ओं के लिए रसोई गैस वितरण प्रणाली को लचीला बनाया गया है और उन्हें बिना लम्बी प्रतीक्षा के गैस उपलब्ध कराई जा रही है,उसी तर्ज पर पत्रकारों के लिए भी सुविधा सुनि श्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि मीडिया कार्यालय के माध्यम से गैस वितरण की व्यव स्था लागू की जाए, जिससे पत्रकारों को एजेंसियों के चक्कर न लगाने पड़ें। पत्रकारों का कहना कि पत्रकार समाज के चौथे स्तम्भ माने जाते हैं। ये सामा जिक संरचना को मज बूत करने में इनका महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं। ऐसे में उन्हें कई-कई घंटों तक गैस के लिए प्रतीक्षा न कर ना पड़े, इनको असु विधाजनक भी न होना पड़े, क्योंकि उनके कार्य में भी बाधा उत्पन्न न हो सके। पत्रकारों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए अलग से गैस आपूर्ति प्रणाली लागू की जाए, ताकि उन्हें सहज और समय बद्ध तरीके से रसोई गैस उपलब्ध हो सके।
स्थानीय पत्रकारों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र ही कोई ठोस निर्णय लेता है, तो इससे पत्रकारों की कार्य क्षमता में सुधार होगा, और वे अपने दायित्वों का निर्वाहन और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने