बलरामपुर - मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को विकास खण्ड बलरामपुर के ग्राम गोंदीपुर का भ्रमण कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को समझा।
डॉ. रस्तोगी ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों से बचाव और समय पर उपचार कराने की सलाह दी। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करें और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर डीएमओ राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know