रायबरेली, 10 अप्रैल 2026 
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में 24 मार्च से 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान शुरू हुआ है | इसी के तहत शुक्रवार को जिला टीबी क्लिनिक क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसमें नई तकनीकी का उपयोग करते हुए एआई आधारित हैंड होल्ड एक्सरे मशीन से टीबी के संभावित लक्षणों वाले 31 वृद्धजनों की जांच की गई | 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी अभियान का उद्देश्य है कि हर गाँव में टीबी की इलाज और जांच की सुविधा पहुँचें जिससे कि कोई भी मरीज छूट न जाए | 
जनपद में तीन सीएचसी ऊंचाहार, सलोन और डलमऊ ब्लाक में एआई आधारित पोर्टेबेल हैंड होल्ड एक्सरे मशीन का उपयोग हो रहा है | बहुत शीघ्र तीनऔर एक्स रे मशीन शासन से मिल जाएंगी | उन्होंने बताया कि यह मशीन आकार में छोटी व हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करने वाली होती है | यह स्वास्थ्य शिविरों में जांच करने में काफी उपयोगी साबित हो रही है | 
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि 24 मार्च से शुरू हुए अभियान में अब तक 48 जगहों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर टीबी के संभावित लक्षणों वाले कुल 3600 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है जिसमें 09 में टीबी की पुष्टि हुई है और उनका इलाज शुरू किया जा चुका है | 
इसके अलावा लोगों को टीबी के लक्षणों – दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार, वजन में कमी, रात में पसीना आना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिए जाने के साथ निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र के बारे में भी बताया जा रहा है | 
इस कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम समन्वयक अभय मिश्रा एवं जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक मनीष श्रीवास्तव, अतुल कुमार पीएमडीटी समन्वयक, के.के. श्रीवास्तव वरिष्ठ उपचार वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, धनंजय सिंह वृद्ध आश्रम प्रबंधक , हिमांशु सिंह लेखाकार अनुज श्रीवास्तव आलोक कुमार सूरजदीन, राहुल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने