जलालपुर, अम्बेडकर नगर. शनिवार को जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में हॉकी का जादू बिखरा रहा। अभिनव क्लब के तत्वावधान में चल रही अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने जहाँ खेल भावना की मिसाल पेश की, पहले मैच में अयोध्या हॉस्टल और एन.ई.आर. के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, मगर एन.ई.आर. ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में पंजाब ने एकलव्य स्टेडियम, अम्बेडकर नगर को 2-0 से हराकर अपनी धाक जमाई। तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरदोई पर 2-0 से क्लीन स्वीप किया। चौथे और शानदार मुकाबले में अभिनव क्लब ने मानशी फाउंडेशन को 5-0 से पटखनी देकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।पाँचवें मुकाबले में मानशी फाउंडेशन ने नागपुर को चुनौती दी। नागपुर को 2.0 से जीत मिली,छठा मैच एन.ई.आर. और कोलकाता के बीच खेला गया। एन.ई.आर. (NER) को 6.1 से जीत मिली,सातवाँ मैच अभिनव क्लब और हरदोई के बीच खेला गया। अभिनव क्लब को 4.1 से जीत मिली.नारी शक्ति संस्थान सचिव डा० पूनम तिवारी ,मंजू उपाध्याय,सुधा तिवारी,रश्मी ,प्रतिभा पाठक,रिन्की प्रशांत,पूनम सिंह,अनिता आलोक,डा० प्रिति गुप्ता,अनिता,अनुपमा तिवारी,पूर्व विधायक सुभाष राय,धर्मेंद्र सिंह दरोगा ,अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, संयोजक देवेश मिश्र,सह संयोजक आशुतोष सिंह,सचिव शनि पांडे ,मीडिया प्रभारी विकास निषाद, के साथ पहुंचकर हॉकी खिलाडियों से परिचय जाना और उनका उत्साहवर्धन किया.उन्होंने नागपुर की जेनफ , कोलकाता की काजल बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार हॉकी स्टिक दिया , कुलवीर सिंह की रोमांचक कमेंट्री ने किया, अभिनव क्लब की पूजा और हरदोई की ज्योति को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दोनों को हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया। जिला मंत्री पंकज वर्मा, केशव श्रीवास्तव, आदित्य गोयल, स्वाति पाठक,शाश्वत मिश्र, ,आशीष सोनी,कुंदन सोनी,संतोष गुप्त,बबलू त्रिपाठी,मंटू मौर्या समेत उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने