देवरिया रानीजोत में मोहसिना किदवई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता
आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहसिना किदवई जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देवरिया रानीजोत स्थित पूर्व विधायक मंगल देव सिंह के निवास स्थान पर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल देव सिंह ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी ने कहा कि मोहसिना किदवई जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और त्याग का प्रतीक रहा। उनकी सादगी और समर्पण भाव सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने अपने संबोधन में कहा कि किदवई जी ने संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद ने कहा कि वे एक संवेदनशील एवं मजबूत नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने सदैव गरीब, वंचित एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि किदवई जी का संगठनात्मक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम संगठन को आगे बढ़ा सकते हैं।
जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि किदवई जी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली था। उनका मार्गदर्शन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा कि वे जमीनी स्तर की नेता थीं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका विशेष जुड़ाव था। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने कहा कि किदवई जी ने राजनीति में शुचिता और मर्यादा का उच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारकंडे मिश्र ने कहा कि उनका निधन देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।
उनकी स्मृतियां सदैव हम सभी के बीच जीवित रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know