उतरौला बलरामपुर -थाना कोतवाली उतरौ ला अन्तर्गत ग्राम पंचा यत तिलखी बढ़या में अज्ञात कारणों से लगी आग ने तांडव मचा दिया। आम का बाग भी आग की चपेट में जल कर राख हो गया। गांव के निवासी देवेन्द्र कुमार मिश्रा और राघ वेन्द्र कुमार मिश्रा का लगभग चार एकड़ में फैला फलों से लदाआम का बाग जलकर गया। लोगों की कड़ी मशक्क त के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ है। *दवा छिड़काव के बाद हुआ यहहादसा* किसान देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बाग में अच्छी फसल केलिए दवा का छिड़काव करा या गया था। लेकिन अचानक आग लगने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है,और आर्थि क स्थिति बिगड़ गई है। देखते ही देखते पूरा बाग जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल हेमन्त जायसवाल ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तह सील को भेजी जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार आग ने सैकड़ों एकड़ में फैले गनियारी क्षेत्र को भी अपने ही चपेट में लिया है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और काबू से बाहर हो गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know