उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम चमरूपुर बाजार से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां पर समाजसेवी की पहल पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की बेटी का विवाह सम्मान पूर्वक सम्पन्न कराया गया। मजदूरी कर चला रही थी अपना घर। चमरुपुर क्षेत्र के निवासी मुन्नी लाल जो कि बोलने में असमर्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ही कम जोर होने से और घर की जिम्मेदारी उनकी पत्नी के कंधों पर है। वह स्थानीय गौशाला में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजा रा कर रही थीं। सीमित आय में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल था। ऐसे में बेटी की शादी सबसे बड़ी चिन्ता बनी हुई थी। *जदरान हेल्प फाउंडेशन बना सहारा:* परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी जाहिद जदरान ने मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने अपनी संस्था 'जदरान हेल्प फाउंडेशन' के माध्यम से आर्थिक सह योग भी दिया और विवाह की पूरी जिम्मे दारी उठाई। जाहिद जदरान के सहयोग से बेटी की शादी विधि- विधान से सम्पन्न हुई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। इस मानवीय पहल की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगों नेजाहिद जदरान के कार्य की खुलकर प्रशंसा की और उन्हें सच्चा समाज सेवी बताया। डी के यादव, रंजीत गुप्ता, एडवोकेट अफजल सिद्दीकी, डॉक्टर नफीस, डॉक्टर इलि यास और मनीष कुमार कौशल के अलावा और कई लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखते हैं। उन्होंनेसमाज के सक्षम लोगों से जरू रत मंदों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know