उतरौला बलरामपुर-माडर्न थाना श्रीदतगंज के ग्राम कालिंजर ग्रिंट मजरा (गहीरवा) के पास रविवार की सुबह कुआनो नदी में 19 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनीफैल गई। फाइल फोटो
मृतक शनिवार दोपहर से ही लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार दोपहर से ही था लापता कालिंजर ग्रिंट के निवासी रक्षा राम राजभर का 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार उर्फ भोलू राजभर शनि वार के अपराह्न करीब 3 बजे बिना बताए घर से निकला था। देर शाम तक न लौटने पर परिज नों ने तलाश करना शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर पेहर बाजार चौकी पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दी।रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास कुआनो नदी में शव देखा। और शिनाख्त करने पर भोलू के रूप में होने पर पुरे क्षेत्र हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान राम शंकर राजभर की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला *अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक:* मां तारा देवी ने बताया कि भोलू अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ था, और उस का इलाज चल रहा था। वह चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। बड़े भाई विश्राम और सन्तोष शादी शुदा हैं, जबकि छोटा भाईआशु और बहनें करिश्मा व अन्य रेशमा अविवाहित हैं। पिता रक्षा राम मजदूरी करते हैं।भोलू की मौत से मां बेसुध हो गई थी। भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीरमिली है। पंचनामा भरकरशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know