बलरामपुर। महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में कांग्रेस, सपा सहित इंडी गठबंधन के घटक दलों द्वारा विरोध में मतदान किए जाने से महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने के इस प्रयास को देश की नारीशक्ति कभी नहीं भूलेगी और आने वाले प्रत्येक चुनाव में इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
इसी क्रम में जनपद बलरामपुर में महिलाओं द्वारा विपक्ष के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की और स्पष्ट संदेश दिया कि महिला सम्मान एवं अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष/जिला मंत्री ललिता तिवारी, महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडे, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा भाजपा झूमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मंजू तिवारी, प्रभा शुक्ला, सुधा त्रिपाठी, डाली गुप्ता, निधि सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, रेखा सहित अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know