बलरामपुर /सोमवार को जनपद मुख्यालय के समय माता मंदिर परिसर मे भगवान परशुराम जी की जयंती अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण परिषद के तत्त्ववधान मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दददन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भगवान परशुराम के चित्र पर मालयर्पण और धूप और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा भगवान परशुराम ने विश्व के कल्याण और सार्वजातीय हित के लिए जो कार्य किये वे अतुलनीय है। भगवान परशुराम श्रद्धा, त्याग, समर्पण और पितृ भक्ति के एक आदर्श हैं। भगवान परशुराम जी को किसी एक जाति से बांधकर रखना उचित नहीं। अक्षय तृतीया के अवसर पर पूरा सनातन भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव पूरे विश्व मे मनाया जाता है।
वही पूर्व सांसद चन्द्र भाल मणि तिवारी ने कहा भगवान परशुराम हमारे आदर्श है भगवान परशुराम जी को लेकर तमाम लोग भर्मित करने वाले तथ्य समाज से रखते हैं यह गलत है भगवान परशुराम जगत के कल्याण के लिए समर्पित रहे। गौ द्विज और समाज के हित के लिए इन्होने एक आदर्श प्रस्तुत किया। 
इस दौरान सौरभ त्रिपाठी, राम नरेश त्रिपाठी, जगदम्बा मिश्रा, संजय शुक्ला, अंबरीश शुक्ला, पम्मी पाण्डेय, सेतुबंध त्रिपाठी, मंजू त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, मोनू दुबे, प्रवीर त्रिपाठी, शिवांशु शुक्ला, अविनाश त्रिपाठी, गोविन्द त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डा तुलसीस दुबे ने किया।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने