बलरामपुर- भारती एयरटेल फाउंडेशन, नीति आयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ‘द टीचर ऐप’ का शुभारंभ जनपद में किया गया।
इसका शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज से किया गया।
यह ऐप शिक्षकों को बेहतर टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल उपलब्ध कराने में सहायक होगा। एआई आधारित होने के कारण यह ऐप निरंतर और बेहतर होता रहता है। शिक्षक इस ऐप में अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रॉम्प्ट डालकर शिक्षण सामग्री, विषयवस्तु और कक्षा शिक्षण से संबंधित उपयोगी संसाधन प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षक ‘द टीचर ऐप’ का प्रभावी उपयोग करें और जनपद की लर्निंग ट्रैजेक्टरी तथा लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाने में इसकी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह ऐप शिक्षकों के लिए शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी, आधुनिक तथा परिणामोन्मुख बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भारती एयरटेल फाउंडेशन के प्रतिनिधिगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know