बलरामपुर /निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भाजपा जिला उपाध्यक्ष का मोर्चा; जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
बलरामपुर। जनपद के निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर की जा रही अनियमितताओं और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ल ने कड़ा रुख अपनाया है।
गुरुवार को उन्होंने जिलाधिकारी (DM) विपिन कुमार जैन से मुलाकात कर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा, जिसमें निजी स्कूलों की पांच प्रमुख समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। अयोग्य शिक्षक: आरोप है कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले अधिकांश शिक्षकों के पास अनिवार्य योग्यता (B.Ed., D.El.Ed. या TET) नहीं है, जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भारी सिलेबस का बोझ: छोटे बच्चों (कक्षा 2 से 5) पर हाईस्कूल स्तर का कठिन पाठ्यक्रम थोपा जा रहा है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। स्कूलों द्वारा निश्चित दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जहाँ बाजार से कहीं अधिक दाम वसूले जा रहे हैं।
फीस वृद्धि: नियमों को ताक पर रखकर प्रति माह 2000 से 3000 रुपये तक की भारी फीस वसूली जा रही है।
शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने DIOS और BSA को जांच के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर 'UP स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय अधिनियम 2018' के तहत कार्रवाई की जाएगी और अवैध रूप से वसूली गई फीस को आगामी महीनों में समायोजित कराया जाएगा।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know