जलालपुर, अम्बेडकर नगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारंभ जलालपुर नगर मंडल के तत्वाधान में हुआ। 
तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा, "हमारी विचारधारा राष्ट्रप्रथम और अंत्योदय पर आधारित है। संगठन की ताकत हमारे सिद्धांतों में है, और हम इसी दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।"नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, द्वितीय सत्र में रमापति मौर्या तथा चतुर्थ सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,पंचम सत्र  में जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद,छठवे सत्र में सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,सातवें सत्र में जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ने अपने विचार साझा किए। इससे पहले वर्ग प्रमुख विकाश कुमार निषाद ने उपस्थित जनसमूह को 'वंदे मातरम' गीत का सामूहिक गान करा देशभक्ति का वातावरण बनाया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, राम किशोर राजभर एवं शिवराम मिश्र, संजीव मिश्र ने की।  संचालन वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता और नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया।इस अवसर पर जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपुजन वर्मा, मीसम रज़ा, शाश्वत मिश्र, मानिकचंद सोनी, शिवराम मिश्र, विनय मिश्र, महेंद्र प्रताप चौहान,नृपेन्द्र कुशवाहा, देवेश मिश्र, अरुण मिश्र, शीतल सोनी, विपिन पांडे, आशाराम मौर्या, विकास सोनकर, ओमप्रकाश पांडे, प्रह्लाद शर्मा, गिरीश जायसवाल, सोनू गुप्ता, सोनू गौड, रेनु प्रजापति, अनुज सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, दीपचन्द सोनी, राधेश्याम शुक्ल, नरेंद्र सोनी, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, अजीत निषाद, देवेन्द्र मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सुबह कार्यकर्ताओं ने योगासन भी किया.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने