बलरामपुर, 18 अप्रैल 2026। जनपद के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को डिप्थीरिया से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि दिनांक 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को डिप्थीरिया का टीका लगाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाए। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि डिप्थीरिया एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जिससे बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर टीका अवश्य लगवाएं।
जिला स्वास्थ्य समिति ने अपील की है कि विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक इस अभियान में सहयोग करें, ताकि बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know