बलरामपुर।आदर्श नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12,52,59,8674.00 रुपये (लगभग 125.25 करोड़ रुपये) का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 98,98,55,555 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि कुल आय 1,17,73,35,835 रुपये आंकी गई। इसके साथ ही अंतिम अवशेष 7,52,62,839 रुपये प्रस्तावित किया गया।
बैठक के दौरान नगर विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं,आय-व्यय के संतुलन तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे नगर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या सभासद राघवेंद्र कान सिंह मंटू,मोहम्मद कुमैल,सत्यवती,सिद्धार्थ साहू,शुभम चौधरी,लक्ष्मी देवी,राजेश कुमार कश्यप,तबस्सुम,मनोज कुमार,सरोज तिवारी,रीना,संदीप कुमार,सदफ फातिमा,आनंद किशोर,मनोज कुमार साहू,नंदलाल तिवारी,शमीम बानो,मोहिउद्दीन सिद्दीकी,नीलाम शुक्ला,जयंत सिंह धर्म,मनोज आर्या,सौरभ तुलस्यान,सुनीता मिश्रा रत्ना श्रीवास्तव आदि सहित सटल सहायक उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know