लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन और बीज संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया तथा ग्रामीण महिलाओं द्वारा फिशिंग फार्मिंग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।


इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री धीरू पांडेय, जिला उपाध्यक्ष श्री के.के. अवस्थी, जिला सोशल मीडिया संयोजक श्री रवि द्विवेदी, जिला आईटी संयोजक श्री राजकुमार रोहित, सोशल मीडिया सहसंयोजक श्री अजीत यादव, श्री भालू प्रताप सिंह, जिला मंथन टीम के सदस्य श्री अनुज पाल, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री सुरेश चौरसिया, श्री अमित कश्यप, श्री सूरज धीमान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री श्री रविराज लोधी, श्री संजय सिंह तथा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।


इस संबंध में जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री चिंतामणि पांडेय द्वारा दी गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने