उतरौला बलरामपुर - क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित डॉक्टर एस. डी. भारती हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय पर और उचित उपचार मिल पा रहा है।
अस्पताल में डॉ. एस. डी. भारती (एम.बी.बी.एस., डी. ऑर्थो, के.जी.एम.यू.) हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनके द्वारा हड्डी से संबंधित विभिन्न समस्याओं, चोट, फ्रैक्चर और एक्सीडेंट के मामलों का इलाज किया जाता है। इसके अलावा डॉ. सौम्या श्रीवास्तव (एम.बी.बी.एस., एच.आई.एम.एस., लखनऊ) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार कर रही हैं। वहीं डॉ. एस. सी. भारती (एम.बी.बी.एस.) जनरल फिजीशियन के रूप में सामान्य बीमारियों के मरीजों का उपचार करते हैं।
अस्पताल में हार्ट अटैक की प्राथमिक जाँच, चेस्ट पेन (सीने में दर्द), एक्सीडेंट एवं ट्रॉमा के मामलों का उपचार, बेहोशी, चक्कर आना, साँस फूलना, झटके आना, लकवा (पैरालिसिस) तथा बुखार जैसी बीमारियों का इलाज भी किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
क्षेत्र के लोगों के लिए यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है, जहाँ मरीजों को उचित परामर्श और उपचार मिल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें, ताकि गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सके। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने