लोनी ! बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़ 

गाजियाबाद के लोनी तिराहे पर स्थित प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज सप्तमी दिवस पर महारानी का यज्ञ विधिवत एवं मंत्रोउच्चारण के साथ संपन्न हुआ इस मौके पर भक्तजनों ने यज्ञ में आहुति डालकर धर्म लाभ उठाया एवं क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल कामना कीl कल दिनांक 26.3. 2026 समय दोपहर 3 बजे महारानी की ज्योति स्वरूप एवं सुसज्जित झांकियां, बैंड बाजा के साथ नगर परिक्रमा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगीl समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से आग्रह है की मां लोनी वाली की शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ उठाएंl रात्रि 10:00 बजे महारानी का विशाल जागरण होगाl तत्पश्चात सुबह 27.3.2026 को प्रसाद वितरण किया जाएगाl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने