बलरामपुर- एम एल के पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर में दूसरे दिन स्वछता रैली निकाली गई ।आज दिनांक 10/3/2026 को प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा कल्पना चावला इकाई के पदाधिकारी डॉ अनामिका सिंह के संयोजकत्व में प्राथमिक विद्यालय ( बिजलीपुर प्रथम में) 09/3/26 से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में बिजलीपुर मंदिर परिसर, बिजलीपुर गाँव, धर्मपुर , लपटेनपुरवा आदि गाँव की साफ- सफाई की गई तथा स्वच्छता रैली निकाली गई। साथ ही साथ छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति तथा महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई । उक्त शिविर के द्वितीय सत्र में स्वच्छता का हमारे जीवन मे महत्व नामक शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व डीन फैसिलिटी ऑफ एजुकेशन प्रोफेसर ए के सिंह रहे विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ ए के दीक्षित ,डॉ डी के तिवारी , श्री अखिलेश्वर तिवारी तथा श्री वेदमरी तिवारी रहे । कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन , मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सरस्वती वंदना मानसी तथा स्नेहा ने प्रस्तुत किया स्वागतगीत रिया तथा रोशनी ने प्रस्तुत किया लक्ष्य गीत काजल यादव तथा खुशी शुक्ला ने प्रस्तुत किया तथा रिपोर्ट काजल यादव ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ शुक्ल ने छात्र छात्राओं से कहा कि - वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परोपकार की भावना एवं जनहित के पथ पर आगे बढ़े । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश्वर तिवारी ने छात्र छात्राओं से अपने कार्य के प्रति जागरूक एवं सजक रहने के लिए सलाह दी तथा ये बताया कि स्वच्छता एवं अहिंसा हमारी संस्कृति का एक अंग है। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ ए के दीक्षित तथा डॉ डी के तिवारी ने छात्र छात्राओं को समय प्रबन्धन के बारे में टिप्स दिए । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर ए के सिंह ने छात्र छात्राओं को धर्म , राष्ट्र एवं गुरु के महत्व को बताते हुए राष्ट्र सर्वोपर है के मंत्र को जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी तथा ये भी बताया कि हमें हमेशा अपने सोच को किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रखना चाहिए। उक्त कार्यक्रम के तृतीय सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना का हमारे जीवन मे महत्व नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ ए के दीक्षित ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ अन्य कर्मचारियों में उमेश सोनी, राजन , फिरोज,गजानंद , हेमंत एवं धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनामिका सिंह ने दी तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ आर के शुक्ल ने किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know