बलरामपुर- त्यौहार होली एवं रमजान के मद्देनजर जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा विशेष निगरानी एवं गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ड्रोन कैमरो की सहायता से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई तथा उपद्रव व अराजक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष के साथ किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरो से निगरानी की गई तथा पैदल/ बाइक मार्च कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। फ्लैग मार्च के दौरान सभी कर्मचारी दंगा नियंत्रण उपकरण (डंडा, हेलमेट, केनशील्ड,बॉडी प्रोटेक्टर) से लैस थे । पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई । किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या आपातकालीन सेवा यूपी 112 डायल करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देंने की भी अपील की गई ।
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know