उतरौला बलरामपुर- नगर व ग्रामीण अंचलों में गैस की भारी किल्लत होने के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सप्लाई प्रभावित होने से क्षेत्र के लगभग 20% घरेलू रसोई, होटल और रेस्टोरेंट बन्द होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
गैस की कमी के कारण स्थानीय गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग घंटों घंटों लाइन में खड़े रह कर सिलेंडर का इंत जार कर रहे हैं, जिससे लोगों में काफी नाराज़ गी के साथ साथ आक्रो श भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि भारत के सबसे बड़े एल एन जी सप्ला यर कतर से आपूर्ति बाधित होने के कारण देश के कई हिस्सों में ऊर्जा संकट पर गहराने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते तनाव का असर अब भारत की रसोइयों तक पहुंच गया है।खाड़ी देश कतर,जो भारत के लिए तरली कृत प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा स्रोत माना जा रहा है, वहां से होने वाली सप्लाई श्रृंखला बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही बाधित होने और रणनीतिक ठिका नों पर हमलों के कारण भारत को मिलने वाली गैस आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है।
इसी कारण नगर व ग्रामीण अंचलों में गैस की कमी देखने को मिल रही है, और गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता ओं की भारी भीड़ देख ने को मिल रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know