उतरौला बलरामपुर- बसंत ऋतु में आम के बौर से लदे पेड़ों को देखकर बागवानों के चेहरे पर खुशी कीलहर दौड़ गई है। क्षेत्र के बागों में आम की पैदा वार अच्छी होने की संभावना है, जिससे बागवान साबिर अली अंसारी, अब्दुल गफ्फार, सलाहुद्दीन अंसारी, शाबान अली अंसारी, रमज़ान अंसारी, राजा राम, अब्दुल कादिर जैसे आम के व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।बाग वानों का कहना है कि आम के बौर की देख भाल के लिए कीटनाश क दवाओं काछिड़काव किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ डाक्टर जुगुल किशोर ने बताया कि आम के बौर का सबसे अधिक नुकसान पूरवा हवा के चलने से होता है, इसलिए बागवानों को समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए सूखी जमीन में लगे आम के पेड़ों के लिए सिंचाई कराना बहुत ही जरूरी है,जिससेजमीन में नमी बनी रहे।पिछले तकरीबन 10 दिनों में जलवायु में अनिश्चितता के कारण फसलों को नुकसान भी हुआ था, लेकिन इस बार मौसम अच्छा होने से आम की फसल बमपर होने की उम्मीद है।बागवानों का कहना है कि इस बार आम की फसल अच्छी होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी हो सकता है। सरकार को भी बागवानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि वे अपनी फसल का सही मूल्य प्राप्त कर सकें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know