उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र में स्थित ग्राम फत्तेपुर में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है,जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है, कि थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र में खुले आम नियमों की अनदेखी करते हुए मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है,जिस से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्किपर्यावरण पर भी प्रतिकूल तरीके से प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिका री बलरामपुर और पुलि स अधीक्षक बलरामपुर से इस पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं। जान कारों के अनुसार, बिना वैध अनुमति के किसी भी प्रकार का खनन खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1957 तथा उत्तर प्रदेश खनन नीति का सीधा उल्लंघन किया जा रहा है। बिना लाइसेंस के खनन करना दंडनीय अपराध है,अवैध खनन पर जुर्माना और मशीन री जब्त की जा सकती है,दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जेल तक की कार्यवाही संभव है। अवैध मिट्टी खनन से भूमि का कटा व, कृषि योग्य जमीन की हानि, और जल स्तर पर भीनकारात्मक असर पड़ता है। विशेष ज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में क्षेत्र की पारि स्थितिकी को गम्भीर नुकसान हो सकता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know