मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मन्दिर
में निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश
श्री भूरा देव मन्दिर से माँ शाकुम्भरी देवी मन्दिर तक निर्माणाधीन
ऐलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने माँ शाकुम्भरी देवी पर्यटन कॉरिडोर परियोजनान्तर्गत
निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलीटेशन
सेन्टर तथा मण्टीलेवल पार्किंग की भौतिक प्रगति देखी
मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी मन्दिर एवं
श्री भूरा देव मन्दिर में पूजा-अर्चना की
लखनऊ : 14 मार्च, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सहारनपुर भ्रमण के दौरान माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मन्दिर में निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माँ शाकुम्भरी देवी पर्यटन कॉरिडोर परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलीटेशन सेन्टर तथा मण्टीलेवल पार्किंग की भौतिक प्रगति देखी।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। योजनाओं को निर्धारित तिथि तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं अक्टूबर माह में पूर्ण होना सम्भावित हैं, उन्हें शारदीय नवरात्रि तक मानक के साथ पूर्ण करा लिया जाए। श्री भूरा देव मन्दिर से शाकुम्भरी देवी मन्दिर तक निर्माणाधीन ऐलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी मन्दिर एवं श्री भूरा देव मन्दिर में पूजा-अर्चना की।
निरीक्षण के दौरान संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री श्री जसवन्त सिंह सैनी, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह, विधायक श्री मुकेश चौधरी, श्री देवेन्द्र कुमार निम, श्री किरत सिंह एवं श्री राजीव गुम्बर तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
--------

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know