उतरौला बलरामपुर- नगर के प्रमुख एवं व्यस्ततम स्थानों में गिने जाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर सड़क के बिल्कुल किनारे लगा,बिजली का खम्भा इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानियों का कारण बन गया है, खास कर मनकापुर से बलरामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर जब बड़े वाहन या ई-रिक्शा मुड़ते हैं तो उन्हें खम्भे के कारण काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कह ना है कि थोड़ी सी चूक होने पर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। नगर के इस चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दोपहिया,चार पहिया वाहन और ई- रिक्शा गुजरते रहते हैं। सड़क किनारे लगे बिज ली के खम्भे के कारण वाहनों को मोड़ते समय रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। कई बार वाहन चाल क खम्भे से टकराने से बाल-बाल बचते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क या चौराहे के बीच या बिल्कुलकिनारे खड़े बिजली के खम्भे कभी भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं और यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकते हैं। नगर के समा ज सेवी व पूर्व सभासद काजी अल्ताफ ने बता या कि यह चौराहा नगर का मुख्य यातायात केन्द्र है, जहां से हर समय लोगों का आना- जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़क के बिल्कु ल किनारे बिजली का खम्भा होना बेहद खतर नाक साबित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार वाहन चालक इस खम्भे से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाते हैं,जिससे दुर्घट ना की आशंका बढ़ जाती है। वहीं समाज सेवी मोहम्मद अबरार खां ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार सम्बन्धित विभागों का ध्यान आकर्षित कराया गया है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग और नगर पालि का मिलकर इस खम्भे को सुरक्षित स्थान पर स्थानान्तरित करें,ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। चौराहे के आस पास रहने वाले दुकान दारों और राहगीरों का कहना है, कि शाम के समय जब यातायात बढ़ जाता है,तब स्थिति और भी कठिन हो जाती है, ई-रिक्शा और बड़े वाहन मुड़ते समय खम्भे के कारण एक- दूसरे से टकराने की स्थिति में आ जाते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खम्भे को हटाया या दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर वासियों ने जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद और बिजली विभाग से मांग की है कि चौराहे कीयातायात व्यवस्था को देखते हुए इस बिजली के खम्भे को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। लोगों का मानना है, कि इससे न केवल यातायात सुचारु होगा बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
स्थानीय नागरिकों की उम्मीद है, कि प्रशासन इस गम्भीर समस्या का संज्ञान लेकर जल्द ही समाधान करेगा,ताकि नगर के इस महत्वपूर्ण चौराहे पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know