बलरामपुर- शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के सभागार में एकांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने की तथा आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम रहीश ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी. एल. गुप्ता द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. श्री प्रकाश मिश्र, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा एवं डॉ. ए. के. लाल उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रस्तुत एकांकियों का सूक्ष्म मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी अभिनय प्रतिभा, मंच कौशल और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणामस्वरूप प्रथम स्थान टीम “नशा मुक्ति” को, द्वितीय स्थान टीम “द्रौपदी वस्त्र हरण” को तथा तृतीय स्थान टीम “डिग्री है पर नौकरी नहीं” को प्राप्त हुआ। टीम “गूगल गुरु बनाम असली गुरु” को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष वर्ग) में प्रथम स्थान मो. लारैब, द्वितीय स्थान आकाश तिवारी एवं तृतीय स्थान हिमांशु प्रताप सिंह को मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में प्रथम स्थान कीर्ति उपाध्याय, द्वितीय स्थान सोनल शर्मा तथा तृतीय स्थान शगुन पाठक को प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप में प्रथम स्थान खुशबू तिवारी, द्वितीय स्थान सौम्या मिश्रा, तृतीय स्थान दीप्ति श्रीवास्तव एवं सांत्वना पुरस्कार रागिनी यादव को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और महाविद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय ने कहा कि नाट्यकला विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करती है तथा सभी प्रतिभागी प्रशंसा के पात्र हैं। सांस्कृतिक निदेशिका प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने भी सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक निदेशिका प्रो. रेखा विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—प्रो. राघवेंद्र सिंह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सुनील कुमार मिश्र, डॉ. रमेश शुक्ला, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. ओ. पी. सिंह, श्रवण कुमार, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. अनुज सिंह, कृतिका तिवारी, श्री रिंकू, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. एस. के. त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. के. के. सिंह, डॉ. सुनील कुमार शुक्ला, डॉ. मिथिलेश कुमारी सहित नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं एकांकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know