उतरौला बलरामपुर- आल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम) के महिला जिला अध्यक्ष डाक्टर शाहिस्ता जबीं ने अपने समर्थकों के साथ रमजान का महीना, होली के पर्व को लेकर शहर एवं गलियों के रास्ते पर साफ सफाई, बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए उपजिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह को सौंपते हुए कहा कि आने वाले मुस्लिम धर्म के पवित्र त्यौहार रमजान एवं हिन्दू धर्म के होली का पर्व को देखते हुए नगर के सभी रोड एवं गलियों की साफ़ सफाई कराई जाएं, तथा नगर में बिजली पानी स्ट्रीट लाइट एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष ध्यान देते हुए इसकी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, तथा ईद होली जैसे संवेदनशील त्यौहार को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस व्यवस्था करा ई जाये। जिससे त्यौहार में भाई चारा एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। इस मौके ए आई एम आई एम पार्टी के जिला पंचायत सदस्य वार्ड नम्बर 31के भावी प्रत्याशी विश्व नाथ पाण्डेय उतरौला विधान सभा अध्यक्षनसीमुद्दीन खां, शमा बेगम, मोहम्मद मुनीर, विधान सभा सचिव मोहसिन शाह, हकीक अली रहमानी के अला वा ए आई एम आई एम के तमाम पदाधि कारी व कार्य कर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know