उतरौला बलरामपुर- बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ उतरौला के महामंत्री अजीत प्रताप सिंह के आक स्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई। उनके असमय निधन को अधिवक्ता समाज तथा समस्त क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
           फाईल फोटो
अजीत प्रताप सिंह  तहसील के परिसर में एक प्रतिष्ठित,प्रतिभा शाली एवं मिलनसार अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। वे अपने सहज व्यवहार स्पष्ट वादिता और न्याय प्रिय छवि के कारण अधि वक्ताओं व वादकारियों के बीच विशेष लोक प्रिय थे। उनके पास आने वाले लोगों को वे सदैव उचित कानूनी मार्ग दर्शन देने के लिए तत्पर रहते थे, जिसके कारण उनकी बड़ी संख्या में प्रशंसक व शुभ चिंतक माने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही तह सील परिसर,अधिवक्ता संघ तथा नगर क्षेत्र में शोक का वातावरण फैल गया। उनके साथी अधिवक्ता गणों ने इसे अधिवक्ता समाज के लिए एक गहरा आघात बताया। उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा अलावा सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिककार्यकर्ताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
अधिवक्ता संघ के सद स्यों ने कहा कि अजीत प्रताप सिंह का व्यक्ति त्व सेवा, सरलता और सहयोग की भावना से परिपूर्ण था, तथा वे सदैव अधिवक्ता समाज के हितों के लिएसक्रिय रहते थे। उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए एक ऐसी क्षति है। जिसकी भरपाई लम्बे समय तक संभव नहीं है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, तथा परिवारजनों को धैर्य एवं सम्बन प्रदान करें।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने