बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग एवं आई क्यू ए सी द्वारा आयोजित तथा उत्कर्ष फाउंडेशन गोण्डा व भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा अनुदानित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार को हुआ। संगोष्ठी में विभिन्न प्रदेशों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ,मुख्य अतिथि पूर्व डीन बीएड सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर डॉ अरुण कुमार सिंह , सचिव उत्कर्ष फाउंडेशन डॉ रामानंद तिवारी,पूर्व सुआकटा अध्यक्ष प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा, समन्वयक आई क्यू ए सी प्रो0 श्रीप्रकाश मिश्र व आयोजन सचिव डॉ दिनेश कुमार मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उपस्थित प्राध्यापकों व शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि सेमिनार में सरकारी योजनाओं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका और उनकी प्रभावशीलता का आलोचनात्मक मूल्यांकन करते हुए यह देखा जाएगा कि ये प्रयास बंचितबच्चों तक किस सीमा तक पहुँच बना पाए है। समावेशी एवं समान अवसर आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने हेतु व्यावहारिक, व्यवहार्य एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान प्रस्तुत करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वंचित बच्चों की शिक्षा की वर्तमान स्थिति का समग्र, तथ्यात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन करना है, जिरारो यह स्पष्ट हो सके कि सामाजिक -आर्थिक परिवर्तन के बावजूद यह वर्ग आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित क्यों है। सेमिनार का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य शिक्षा में वंचना के सामाजिक, आर्थिक, सास्कृतिक एवं संस्थागत कारणों जैसे गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक भेदभाव, संसाधनों की कमी तथा प्रशासनिक चुनौतियों की पहचान करना है। सह आयोजन सचिव डॉ बी एल गुप्त ने दो दिवसीय संगोष्ठी का विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया। अतिथियों के प्रति डॉ विशाल गुप्त ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर व सेमिनार के सह आयोजन सचिव लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। आई क्यू ए सी समन्वयक प्रो0 श्रीप्रकाश मिश्र व आयोजन सचिव डॉ दिनेश कुमार मौर्य ने कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय व मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इसके पूर्व तकनीकी सत्र में विनोद बिहारी महतो कोमलांचल विश्वविद्यालय झारखंड के डॉ उपेन्द्र कुमार ने सेमिनार के शीर्षक "वंचित बच्चों की शिक्षा में चुनौतियां: वर्तमान स्थिति, समाधान एवं भावी जीवन " विषय पर ऑनलाइन अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर सह आयोजन सचिव डॉ अभिषेक सिंह, प्रियंका गुप्ता, शिवानंद पाण्डेय,सिद्धार्थ मोहन्ता व अनिल पाण्डेय सहित कई अन्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक व शोधार्थी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know