बलरामपुर- एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल, और इमारटिकस लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत आज 20 फरवरी को वाणिज्य वाणिज्य विभाग में इस संस्था के लर्निंग प्रोग्राम में प्रतिभाग करने हेतु 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 43 उत्तीर्ण हुए, साक्षात्कार के पश्चात 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया। अब ये विद्यार्थी इमारटिकस संस्था के 3 महीने के कोर्स में प्रतिभा करके बैंकिंग सेक्टर में कार्य करने हेतु दक्षता का विकास कर सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय एवं सचिव कर्नल (रिटा) संजीव कुमार वार्ष्णेय ने छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया । यह कार्यक्रम ईमारटिकस के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कौशल सिंह ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार संपन्न कराया ।वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ पी एन पाठक, डॉक्टर के पी मिश्रा एवं डॉक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयनित छात्र छात्राएं शमीम अहमद अंसारी, अंकित ओझा मनाली यादव आदि ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वाणिज्य विभाग के शिक्षकों का इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know