औरैया // जनपद के विकास खण्ड अछल्दा के सभागार में कृभको द्वारा उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम का किया गया आयोजन उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ राम पलट वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड कृषि विज्ञान केन्द्र औरैया रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ सौरभ कठेरिया पशु चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक अछल्दा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता के वी के के कृषि वैज्ञानिक डॉ ब्रज विकास सिंह द्वारा की गई इसके अलावा कार्यक्रम में ग्रह वैज्ञानिक डॉ रश्मी यादव एवं डॉ अंकुर झा एवं 100 से अधिक सम्मानित किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र यादव क्षेत्राधिकारी कृभको औरैया द्वारा तरल जैव उर्वरक, कृभको जिंक, कृभको सिवारिका के उपयोग की विधि एवं उसके फायदे के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। डॉ सौरभ कठेरिया द्वारा पशुओं को होने वाली विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियों और उनके निवारण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डॉ राम पलट द्वारा किसानो को रबी फसलों के बारे में एवं केला की खेती के बारे में वृहद स्तर पर वार्ता किया गया तथा भूमि के अन्दर संतुलित उर्वरक के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
डॉ रश्मी यादव द्वारा महिला किसानों को खेती को स्मार्ट खेती में तब्दील करने और वैल्यू एडिशन के बारे मे जानकारी दी गई डॉ अंकुर झा द्वारा फसलों को कीड़े और बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए एवं कृभको द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई एवं कार्यक्रम के अंत में किसानों को कृभको की तरफ से कृभको सिवारिका निःशुल्क वितरित की गई कार्यक्रम का आयोजन शैलेन्द्र यादव क्षेत्राधिकारी कृभको औरैया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र औरैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know