न्यूज़ लोगो
न्यूज़ लोगो
बलरामपुर- सेफ़र इंटरनेट डे पर आईटीआई बिशुनपुर विश्राम पचपेडवा, बलरामपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगरूकता फैलाना रहा।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी केशव विद्यार्थियों को जागरूकता फैलाने के लिए बोलते हुए
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी केशव विद्यार्थियों को जागरूकता फैलाने के लिए बोलते हुए
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, केशव द्वारा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि डिजिटल युग में इंटरनेट जहां सुविधाओं का माध्यम है, वहीं लापरवाही इसके दुरुपयोग और नुकसान का कारण बन सकती है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ अमित कुमार गौतम विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ अमित कुमार गौतम विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए
अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ अमित कुमार गौतम विद्यार्थियों को AI के दुरुपयोग के बारे में जानकारी देते हुए
अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ अमित कुमार गौतम विद्यार्थियों को AI के दुरुपयोग के बारे में जानकारी देते हुए
इस अवसर पर अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, डॉ अमित कुमार गौतम ने बताया कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता उपयोग कई जोखिमों और दुरुपयोग की संभावनाओं को भी जन्म दे रहा है। जागरूकता फैलाने के लिए AI के दुरुपयोग के मुख्य पहलुओं और उनसे बचाव के तरीकों को समझना आवश्यक है। कोई भी  संदिग्ध ई-मेल और संदेशों पर क्लिक न करें तथा किसी भी साइबर समस्या की स्थिति में संबंधित साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा https://cybercrime.gov.in/ pe संपर्क करें।
आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य मैथिलीशरण जी विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए
आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य मैथिलीशरण जी विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए
आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य  मैथिलीशरण जी ने कहा कि सेफ़र इंटरनेट डे का उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, सकारात्मक और जिम्मेदार डिजिटल संस्कृति का निर्माण करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संकल्प लिया। शिक्षक  आशीष भूषण जी ने सभी से अपील की वे मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचें।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर सुशील सिंह, आलोक नाथ शुक्ला, सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने