जलालपुर, अम्बेडकर नगर: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 'आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट' ने सामाजिक सद्भाव और मानवीय सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। ट्रस्ट के सदस्यों ने वेदमाता गायत्री मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर न सिर्फ उन्हें ठंड से राहत दी, बल्कि स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना भी की।खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया.
समाजसेवियों का सहयोग
इस अभियान में वेदमाता गायत्री मंदिर जलालपुर के संस्थापक घनश्याम दास गुप्त, बाबूराम गुप्त ,श्याम जी गुप्त, रविंद्र प्रजापति ,
व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता 'रिनु', कुलदीप अग्रहरि, आलोक बाजोरिया, अमित टंडन, रोहित जायसवाल, संतराम जायसवाल, डॉक्टर बालमुकुंद गुप्त ,डॉक्टर अनुरोध मिश्रा, मनोज यादव अरुण यादव, गुलाब ,सौरभ गुप्ता ,केशव श्रीवास्तव, विनोद मल्होत्रा, श्याम जैसवाल, प्रमोद सोनी ,रामचंद्र जायसवाल समेत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, जिला महामंत्री आदित्य गोयल के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शत्रुघ्न सोनी, आशुतोष सिंह, राजकुमार सोनी, आशीष सोनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मानवीय एकता का संदेश
यह सामाजिक पहल ठंड से कांप रहे लोगों के लिए गर्मजोशी का स्रोत बन गई। इससे न सिर्फ शारीरिक सुख मिला, बल्कि प्राप्तकर्ताओं के मन में मानवीय एकता, सहयोग और विश्वास की नई आशा जागी। ट्रस्ट के इस प्रयास ने त्योहार की मूल भावना – "सबका भला, सबका साथ" – को सार्थक कर दिखाया है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know