जलालपुर, अंबेडकर नगर। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कस्बे के विभिन्न बूथों पर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
भाजपा पदाधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण
भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कई बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ टीमों से जानकारी लेते हुए प्रक्रिया में सहयोग दिया। उनके साथ वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपुजन वर्मा, मीसम रज़ा, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, अभियान सहसंयोजक नृपेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।
सपा के बीएलए सभी बूथों पर पहुँचे
प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर पार्टी के बीएलए उपस्थित रहे और उन्होंने सत्यापन के लिए बीएलओ से सूची प्राप्त की। इसका सर्वे कराकर सत्यापन किया जायेगा।जिला अध्यक्ष ने मैपिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इस प्रक्रिया में लगे हुए कर्मचारियों को पर्याप्त समय देने की मांग की।
बसपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर की निगरानी
कांग्रेस ने प्रक्रिया में त्रुटियों पर उठाए सवाल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि उनके सभी पदाधिकारी एसआईआर प्रक्रिया में हुई त्रुटियों के सत्यापन में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा जल्दबाजी में लिए गए निर्णय का प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है।
एसडीएम: पारदर्शिता के लिए संयुक्त बैठक
उप जिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी बूथों पर सर्वदलीय बीएलए बैठक बुलाई गई, ताकि प्रतिनिधि संबंधित बीएलओ से एसआईआर सूची प्राप्त कर प्रक्रिया की समीक्षा कर सकें।
सभी दलों ने सूची सुधार को बताया अनिवार्य
बैठक में उपस्थित सभी दलों के बीएलए ने कहा कि मतदाता सूची का नियमित, सटीक और समयबद्ध संशोधन लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है। इस दौरान नए पंजीकरण, मौजूदा विवरण सुधार और त्रुटियों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
Author
Jeevan_Prakash






एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know